फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur MLA raised issue of not getting benefit of Ayushman Yojana in private hospitals in assembly in Bijapur

Bijapur: बीजापुर विधायक ने विधानसभा में उठाया निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा

Tue, 17 Dec 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 06:08 PM IST
सार

बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान निजी अस्पतालों में गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
Bijapur MLA raised issue of not getting benefit of Ayushman Yojana in private hospitals in assembly in Bijapur
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान निजी अस्पतालों में गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही है। विधायक  ने विधान सभा में कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य विभाग हेतु 7573 करोड़ 70 लाख का बजट प्रावधान किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य, आयुष्मान भारत योजना हेतु 1526 करोड़ का प्रावधान था। उसमें प्रदेश के अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाईयां, जांच हेतु रीएजेन्ट की खरीदी तक भी विभाग द्वारा नहीं किया गया। यहां तक कि देश एवं प्रदेश की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी आयुष्मान योजना का दवा भुगतान प्रदेश के निजी अस्पतालों को नहीं करने के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा गरीब मरीजों का उपचार करना बन्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आयुष्मान योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को 1500 करोड़ का भुगतान लंबित होने से छोटे अस्पताल अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान तक नहीं कर पा रहे है। प्रदेश में आम जनता इलाज हेतु दर- दर भटकने को मजबूर हो रही हैं। प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा बजट के माध्यम से खर्च करने की जो योजना बनाई गई है।उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। जबकि आयुष्मान योजना के तहत केन्द्रांश की राशि भी प्राप्त होती है। उसके बाद भी प्रदेश सरकार की देनदारी बढ़ती जा रही है। गरीबों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण आम जनता को मजबूरी में प्रदेश के निजी अस्पतालों में अपना घर-बार आजीविका का साधन बिक्री कर नगद में उपचार कराना पड़ रहा है। इसके कारण प्रदेश की जनता को हो रही कठिनाईयों से शासन प्रशासन के प्रति रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed