{"_id":"6a4dee68ace1e83e4c01f311","slug":"bijapur-jile-me-ab-tak-2712-mm-ausat-varsha-darj-bhairamgadh-sabse-aage-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4478582-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एक जून से अब तक अच्छी बारिश, बीजापुर जिले में 271.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज, भैरमगढ़ सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एक जून से अब तक अच्छी बारिश, बीजापुर जिले में 271.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज, भैरमगढ़ सबसे आगे
Wed, 08 Jul 2026 12:52 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
बीजापुर जिले में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। एक जून से अब तक जिले में औसतन 271.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में जिले की सभी तहसीलों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसानों के साथ-साथ आमजन को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार भैरमगढ़ तहसील में सर्वाधिक 378.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद कुटरू में 375.0 मिमी, बीजापुर में 318.0 मिमी, भोपालपटनम में 232.7 मिमी, गंगालूर में 223.0 मिमी तथा उसूर में 99.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बताया गया है कि मानसूनी गतिविधियां लगातार जारी हैं और आगामी दिनों में भी वर्षा का सिलसिला बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिली है, वहीं जलाशयों एवं प्राकृतिक जलस्रोतों में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन