फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Big conspiracy of Naxalites foiled in Bijapur soldiers recovered 13 IEDs and defused them

IED Found in Bijapur: बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 13 आईईडी बरामद कर किए निष्क्रिय

Tue, 07 Nov 2023 09:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

जिले में जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें कुल 13 आईईडी बरामद हुए। मतदान के दौरान मतदान दल और जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा अलग-अलग इलाके में आईईडी प्लांट किए गए थे। 

विज्ञापन
Big conspiracy of Naxalites foiled in Bijapur soldiers recovered 13 IEDs and defused them
बीजापुर में मिले 13 आईईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में मतदान के बीच जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 13 आईईडी बरामद कर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। साथ ही मौके पर ही टीम ने आईईडी को निष्क्रिय भी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले में जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें कुल 13 आईईडी बरामद हुए। मतदान के दौरान मतदान दल और जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा अलग-अलग इलाके में आईईडी प्लांट किए गए थे। 

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने मारे गए साथियों के शवों को ले जाते कैमरे में कैद 
नक्सलियों का एक वीडियो आज बीजापुर पुलिस ने जारी किया है। इस वीडियो को ड्रोन से लिया गया है। इस वीडियों में सैकड़ो की सख्या में वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सली नजर आ रहे है। नक्सली अपने घायल और मारे गए साथियों को अपने कंधो पर उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे है। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने इस वीडियो कि पुष्टि कि है उन्होने कहा है कि आज जवानों और नक्सलियों के बीच पदेडा के जंगलो में मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने का दावा भी हमने किया था इस वीडियो से स्पष्ट भी हो गया है कि हमारा दावा सही था।

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली
एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसलिए सैकड़ों की संख्या में नक्सली आए हुए थे। लेकिन जवानों की सक्रियता की वजह से मुठभेड़ में नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी है और आज जवानों ने दो से तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मारने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed