{"_id":"6888c8334bdd10d42f0924cd","slug":"big-action-by-security-forces-on-the-first-day-of-martyrdom-week-four-naxalite-memorials-demolished-in-bijapur-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: शहीदी सप्ताह के पहले दिन सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, चार नक्सली स्मारक ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: शहीदी सप्ताह के पहले दिन सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, चार नक्सली स्मारक ध्वस्त
Tue, 29 Jul 2025 07:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:30 PM IST
सार
बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेटा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन नक्सलियों के द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
स्मारक ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेटा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन नक्सलियों के द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त किया है। यह कार्यवाही नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे शहीदी सप्ताह के दौरान की गई, जिसमें सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और सतर्कता देखने को मिली।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत दो दिनों से थाना जांगला, भैरमगढ़ एवं केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान पर थीं। इस अभियान के तहत इन्द्रावती नदी के किनारे स्थित तीन नक्सली स्मारकों एवं कोटमेटा गांव में स्थित एक स्मारक को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा बलों ने न केवल इन स्मारकों को नष्ट किया, बल्कि नक्सलियों द्वारा हिंसात्मक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए बनाए गए मंच व सभास्थल को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। यह कार्यवाही नक्सली विचारधारा के प्रतीकों पर सीधा प्रहार मानी जा रही है और इसे क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि जिले में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन