{"_id":"675c37ed282d64bf6505b7cd","slug":"another-new-chapter-added-to-the-communication-revolution-jio-mobile-network-started-in-dumri-palnar-in-bijapu-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: संचार क्रांति में जुड़ा एक और नया अध्याय, डुमरीपालनार में शुरु हुआ जिओ मोबाइल नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: संचार क्रांति में जुड़ा एक और नया अध्याय, डुमरीपालनार में शुरु हुआ जिओ मोबाइल नेटवर्क
Sat, 14 Dec 2024 12:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:58 PM IST
सार
बीजापुर जिले के अंदुरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों और युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने चलाये जा रहे संचार क्रांति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। भैरमगढ़ ब्लाक मिरतुर थाना क्षेत्र के अंदुरुनी गांव डुमरीपालनार में जिओ मोबाइल नेटवर्क शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
डुमरीपालनार में शुरु हुआ जिओ मोबाइल नेटवर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के अंदुरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों और युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने चलाये जा रहे संचार क्रांति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। भैरमगढ़ ब्लाक मिरतुर थाना क्षेत्र के अंदुरुनी गांव डुमरीपालनार में जिओ मोबाइल नेटवर्क शुरू कर दिया गया है। डुमरीपालनार में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से इसका लाभ अब इस क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं को आसानी से मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंदुरुनी गांव डुमरीपालनार में नियद नेल्लानार योजना एवं केंद्र की यूएसओएफ योजना के तहत जिओ मोबाईल टावर की स्थापना कर दी गई है। बहुप्रतीक्षित मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से डुमरीपालनार सहित तिमेनार व करका के ग्रामीणों व युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। फोर्स की मदद से जिओ मोबाईल नेटवर्क शुरू कर संचार सुविधा का विस्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
संचार क्रांति की इस नई पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही मजबूत नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे ऑनलाइन पढ़ाई में फायदा पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन