{"_id":"69589d2b24d4ad876d055421","slug":"an-encounter-took-place-between-security-forces-and-maoists-in-bijapur-chhattisgarh-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो शव बरामद
Sat, 03 Jan 2026 10:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:08 AM IST
सार
दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। यह घटना जिले के दक्षिणी क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों और चल रहे ऑपरेशन को देखते हुए, मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील विवरणों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने बताया है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता और माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के प्रयासों को दर्शाती है।
विज्ञापन