{"_id":"67fa69fd0646ba04670eb7f5","slug":"ambeli-blast-mastermind-anil-killed-in-encounter-while-soldiers-defused-20-kg-ied-in-bijapur-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: मुठभेड़ में ढेर हुआ अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड अनिल, वहीं 20 किलो का आईईडी जवानों ने किया डिफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: मुठभेड़ में ढेर हुआ अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड अनिल, वहीं 20 किलो का आईईडी जवानों ने किया डिफ्यूज
Sat, 12 Apr 2025 06:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:58 PM IST
सार
आज सुबह इंद्रावती क्षेत्र के माड़ के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इनमे एक नक्सली की पहचान पुलिस ने अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड मड़वाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम अनिल पुनेम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
20 किलो आईईडी डिफ्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज सुबह इंद्रावती क्षेत्र के माड़ के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इनमे एक नक्सली की पहचान पुलिस ने अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड मड़वाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम अनिल पुनेम के रूप में हुई है। वही घटनास्थल से 3 नग 12 बोर रायफल, सिंगल शार्ट रायफल व अन्य हथियार, विस्फोटक व नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर व दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलो की कार्यवाही में तीन हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षाबलो ने मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम अनिल पुनेम के रूप में कई गई है। वही अन्य दो मारे गए नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। वही मुठभेड़स्थल से 2 नग 12 बोर रायफल व अन्य अन्य हथियार विस्फोटक व नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
20 किलो का आईईडी जवानों ने किया डिफ्यूज
बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने 20 किलो का आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने आज कुटरू थाना क्षेत्र के रानीबोदली व कत्तुर के बीच कच्चे रास्ते से डिमाइनिंग व एरिया डॉमिनेशन के नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए 20 किलो ग्राम वजनी आईईडी बरामद कर उसे बीडीएस की टीम ने वही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबो को विफल करते हुए आईईडी बरामद कर नष्ट करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली।
विज्ञापन