फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   All tribal society said Tribal culture and festivals should not be made fun of in Bastar Pandum in Bijapur

Bijapur: सर्व आदिवासी समाज बोला- बस्तर पण्डुम में आदिवासी संस्कृति और त्योहारों का न बनाया जाए मजाक

Tue, 18 Mar 2025 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Mar 2025 04:13 PM IST
सार

बीजापुर जिले में जारी बस्तर पण्डुम निश्चित ही आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सम्मान देता नजर आ रहा है किंतु इसके आयोजन में गैर जानकर निर्णायक बनाए जाने से जनजातीय गौरव और आदिवासी परंपरा संस्कृति का मजाक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
All tribal society said Tribal culture and festivals should not be made fun of in Bastar Pandum in Bijapur
सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में जारी बस्तर पण्डुम निश्चित ही आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सम्मान देता नजर आ रहा है किंतु इसके आयोजन में गैर जानकर निर्णायक बनाए जाने से जनजातीय गौरव और आदिवासी परंपरा संस्कृति का मजाक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक में 17 मार्च से पण्डूम आयोजित है पर प्रतिभागियों को दिन का  भोजन और पेयजल भी नहीं मिला। इसी प्रकार बीजापुर ब्लाक के लिए विभिन्न विधाओं के लिए बनाए गए निर्णायक पुजारी, मुखिया, मांझी एक समुदाय से हैं जिन्हें विभिन्न समुदाय मुरिया, दोरला, हल्बा, परधान, तेलंगा, सुंडी, महारा सहित अन्य समुदाय के विविध नृत्य, गीतों, वाद्य यंत्रों, पेय पदार्थों की बारीकियों का ज्ञान संदेहास्पद है। बस्तर संभाग में पण्डुम यहां निवासरत सभी जाति समुदाय के आपसी समन्वय और भागीदारी से संपन्न होता है। बस्तर पण्डुम के आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन पेयजल व्यवस्था सहित निर्णायक समिति में  मुरिया, दोरला, हल्बा परधान, सुंडी, महारा सहित अन्य समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


बस्तर पण्डुम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और सभी समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों ने आदिवासी विकास परियोजना प्रशासक के नाम उपायुक्त आनंद जी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के सचिव कमलेश पैंकरा, बलराम हपका, राजेश लेकम, बुधराम लेकम, लच्छू उरसा, सोमलु कुरसम, सरिता अवलम, लखमू आरकी, सुरेश कोरसा बलिराम माड़वी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed