फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Administration swung into action after news of uncooked food being served made proper arrangements

खबर का असर: अधपका भोजन परोसे जाने की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, दुरुस्त की गईं सारी व्यवस्थाएं

Thu, 21 Nov 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि बेहतरीन व्यवस्थाओं के चलते उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन
Administration swung into action after news of uncooked food being served made proper arrangements
मैदान में मौजूद खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक में आए 12000 खिलाड़ियों को अधपका भोजन खिलाए जाने व आयोजन में अव्यवस्था की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए व्यवस्था को दुरुस्त कर व्यवस्थित तरीके से खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन परोसा गया, वहीं खिलाड़ियों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

चार दिवसीय बस्तर ओलंपिक में समापन के अंतिम दिन गुरुवार की रात उत्साह व उमंग के साथ खिलाड़ियों ने कार्यक्रम लुत्फ उठाया। मिनी स्टेडियम में 18 से 21 नवंबर तक ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में नियद नेल्लानार और आसपास के अंदरूनी गांवों से हजारों खिलाड़ी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की। बेहतर प्रबंधन और रहने-खाने की समुचित व्यवस्था से खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि बेहतरीन व्यवस्थाओं के चलते उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। खिलाड़ी अब जिला स्तरीय खेलों के लिए तैयार हैं। चाहे सांस्कृतिक गतिविधियां हों या खेल प्रतियोगिताएं, बीजापुर जिला प्रशासन विद्यार्थियों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस आयोजन ने जिले की प्रतिभा और संभावनाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed