फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   accusing Congress government of corruption BJP burnt CM effigy in bijapur

Bijapur News: भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला, कहा- किसान सम्मान निधि से लेकर भवन, सड़क, शिक्षा तक भ्रष्टाचार

Fri, 21 Jul 2023 08:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jul 2023 08:41 PM IST
सार

भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, प्रदेश में किसान सम्मान निधि से लेकर भवन, सड़क, शिक्षा तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। 

विज्ञापन
accusing Congress government of corruption BJP burnt CM effigy in bijapur
भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर फूंका सीएम का पुतला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, प्रदेश में किसान सम्मान निधि से लेकर भवन, सड़क, शिक्षा तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। फिर चाहे पट्टा वितरण हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, देव गुडीयो, स्कूल भवन मरम्मत कार्य, चेक डैम, फ्लड लाइट हर जगह भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने एक ज्ञापन भी राज्यपाल के नाम सौंपा।  

विज्ञापन


नए बस स्टैंड पर एक दिवसीय प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों का हितैषी बनने का ढोंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूलने लाभाविन्त किसानों को अवैध नोटिस भेजा जा रहा है। जिसके दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अविलंब कार्यवाही की मांग उन्होंने की हैं। पूर्व मंत्री गागड़ा ने स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा बीजापुर में विकास के नाम पर हर क्षेत्र में  भ्रष्टाचार नज़र आता हैं।
विज्ञापन


विधायक अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में नज़र आएगा। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेन देन का आरोप भी गागड़ा ने लगाया हैं। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया समाप्त की गई, जिसके चलते बेरोजगार युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले में खेल सामग्री में बड़ा घोटाला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed