फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   23 houses collapsed due to torrential rain in Bhairamgarh

बीजापुर में आसमानी आफत: भैरमगढ़ में मूसलाधार बारिश से 23 घर ढहे, 18 मवेशियों की मौत, 15 गांव में बिजली बंद

Thu, 28 Aug 2025 04:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Aug 2025 04:29 PM IST
सार

सबसे अधिक असर चेरली और सुरोखी गांवों में देखने को मिला, जहां कुल 23 घर पूरी तरह ढह गए हैं। हादसे में 18 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
23 houses collapsed due to torrential rain in Bhairamgarh
बारिश से घर ढहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में बीते 60 घंटों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने भैरमगढ़ ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। बारिश के चलते क्षेत्र की कई नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक असर चेरली और सुरोखी गांवों में देखने को मिला, जहां कुल 23 घर पूरी तरह ढह गए हैं। हादसे में 18 मवेशियों की भी मौत हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने दोनों गांवों के करीब 80 प्रभावित ग्रामीणों को सुरोखी की प्राथमिक शाला भवन में अस्थायी रूप से शरण दी है, जहां भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

बिजली-पानी की भी मार
तहसीलदार सूर्यकांत धरत के मुताबिक बारिश और बाढ़ के कारण कोसलनार, मंगनार, बेलनार और बांगोली पंचायतों के लगभग 15 गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठप है। साथ ही इन गांवों से सड़क संपर्क मार्ग पहले से ही बंद पड़े हैं।

प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी
प्रशासनिक दल मौके पर मौजूद हैं और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गांवों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की जा रही हैं और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed