फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   22 Naxalites including two prize-winning ones arrested from different

Chhattisgarh: पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी, अलग-अलग इलाकों से दो इनामी सहित 22 नक्सली गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 09:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां अलग-अलग इलाकों से दो इनामी समेत 22 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन
22 Naxalites including two prize-winning ones arrested from different
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर टेकमेटला की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ सात नक्सलियों रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य देवा माड़वी, चैनु माड़वी, मल्ला माड़वी, रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी लखमा, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य लाला मिडियम, मारुड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य अंदा माड़वी और रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य गंगा माड़वी को पकड़ा गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और पाम्पलेट बरामद किया गया। वहीं जांगला थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी बेलचर, भूरिपानी व कोटमेटा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से आरपीसी सीएनएम सदस्य समीला ओयाम पिता रमेश ओयाम उम्र 22 निवासी पटेलपारा छोटेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य संतु ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 निवासी बड़ेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य सायबो माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 निवासी पटेलपारा बड़ेपल्ली, आरपीसी मिलिशिया सदस्य रमेश आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 19 निवासी कोलनार, आरपीसी मिलिशिया सदस्य शंकर आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 22 निवासी कोलना व केएएमएस सदस्य कोहले ओयाम पति सुखराम ओयाम उम्र 22 निवासी कोलनार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली तार, बैटरी, टंगिया आदि सामान बरामद किया गया। वहीं नेलसनार थाना व सीआरपीएफ हेमलापारा कैम्प की साझा टीम कांदाकरका की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कांदाकरका के जंगल से मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष सोमा ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 28 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, मूलवासी बचाओ मंच सदस्य मुन्ना ओयाम पिता इरपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर और आरपीसी जनताना सरकार सदस्य पिलू ओयाम पिता पुसू ओयाम उम्र 35 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को पकड़ा है। 


मूलवासी बचाव मंच सदस्य मोटू ओयाम पिता बुधु ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 22 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य पंडरु ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, भूमकाल मिलिशिया सदस्य रामू ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर व केएएमएस सदस्य मुन्नी ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी खुदाई का औजार, टंगिया और नक्सल साहित्य आदि बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें: CG Naxal Encounter: कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; आठ और पांच लाख का था इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed