{"_id":"6474984b614b410ce406e116","slug":"12-workers-left-bjp-and-joined-congress-in-chhattisgarh-bijapur-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथुर के दौरे से पहले BJP को झटका: 12 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल; MLA मंडावी बोले-ये प्रभारी भी होंगे फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माथुर के दौरे से पहले BJP को झटका: 12 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल; MLA मंडावी बोले-ये प्रभारी भी होंगे फ्लॉप
Mon, 29 May 2023 05:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 05:49 PM IST
सार
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पहले तीन प्रभारियों को नियुक्त कर चुकी है और वे सभी फ़्लॉप हुए हैं। ओम माथुर भी फ़्लॉप होकर वापस जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने स्वागत किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर बीजापुर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में उनके आने से पहले पार्टी को झटका लगा है। विधायक विक्रम मंडावी ने ओम माथुर को लेकर कहा कि, भाजपा के ये प्रभारी भी फ्लॉप होंगे।
विज्ञापन
बीजापुर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे टंकेश्वर कुमार देवांगन, धीसुराम यादव, सूरज मंडावी, निरूपेंद विश्वास, अनुज समरथ, राहुल नायक, विजय नायक, महेश कुंजाम, राजू कुंजाम, सुकराम, संदीप हपका, एलियास खान ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वे कांग्रेस की रीति नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक विक्रम मंडावी के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा छोड़कर पार्टी में आए सभी कार्यकर्ताओं को गमछा पहना कर विधिवत प्रवेश कराया। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पहले तीन प्रभारियों को नियुक्त कर चुकी है और वे सभी फ़्लॉप हुए हैं। ओम माथुर भी फ़्लॉप होकर वापस जाएंगे।
विज्ञापन