फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   101 youths took Congress membership in Bijapur

Bijapur: 101 युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, विधायक ने गर्मजोशी से किया जोरदार स्वागत

Sat, 12 Aug 2023 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 09:21 PM IST
सार

बीजापुर में जिले भर के 101 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस नेताओं ने नव प्रवेशितों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन
101 youths took Congress membership in Bijapur
बीजापुर में 101 युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में जिले भर के 101 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है।
विज्ञापन


 

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से दीपक मांझी, मनोज कुडियम, जोशफ कुडियम, ओनेस कुडियम, उबोध खान, रमेश मोडियम, सोमा मोडियम, विवेक कुजूरऔर फूल कुमार हेमला आदि शामिल थे। जिन्हें विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम और अन्य कांग्रेस नेताओं ने नव प्रवेशितों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों और जिले में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर जिले के 101 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, नवनीत नायडू, जगदीश सेन, रोहित साहू, राकेश पवार, सुजीत जयसवाल, सुमित झाड़ी, रोहित कुनारप और नागेश तेलाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed