फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big action of Chhattisgarh promoter wing: GST theft of Rs 6.75 crore caught from 3 iron steel businessmen

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक विंग की बड़ी कार्रवाई:3 आयरन स्टील व्यवसायियों के यहां पकड़ी गई 6.75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी

Fri, 23 Feb 2024 03:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Feb 2024 03:02 PM IST
सार

प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने 6.75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Big action of Chhattisgarh promoter wing: GST theft of Rs 6.75 crore caught from 3 iron steel businessmen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने 6.75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रवर्तक विंग ने श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी के यहां छापा मारा है। प्रवर्तक विंग ने उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। पहली जांच में पाया गया कि तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने जीएसटी चोरी की है। इन फार्मों की ओर से मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो में कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। टीम स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग की ओर से एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed