{"_id":"635e4496e6ceb6629543d97a","slug":"bhupesh-govt-ban-single-use-plastic-in-offices-and-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सरकारी दफ्तरों-उद्योगों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के निर्देश, इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सरकारी दफ्तरों-उद्योगों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के निर्देश, इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
Sun, 30 Oct 2022 03:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:02 PM IST
सार
सरकार ने अनुसंधान संस्थानों की मदद लेने और 'दोना पत्तल' (पत्तियों से बनी डिस्पोजेबल सामग्री) और अन्य लघु वनोपज को सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बढ़ावा देने का भी फैसला किया है। मुख्य सचिव ने केंद्र से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत क्रियान्वयन करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्योगों और अपने विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह दूसरा विकल्प का इस्तेमाल करें। साथ ही जांच करने और इस्तेमाल करते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जनसंपर्क विभाग के एक अफसर ने रविवार को बताया कि विभिन्न विभागाध्यक्षों और सभी सरकारी कार्यालयों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि वे अन्य राज्यों में अपनाए गए विकल्प को लागू करें।
विज्ञापन
अफसर ने बताया गया कि इस लेकर जन जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हाल ही में टास्क फोर्स की बैठक ली थी। ये टास्क फोर्स इसी मुद्दे के लिए गठित की गई है। मुख्य सचिव ने केंद्र से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत क्रियान्वयन करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उद्योग और नगर प्रशासन एवं विकास विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने अनुसंधान संस्थानों की मदद लेने और 'दोना पत्तल' (पत्तियों से बनी डिस्पोजेबल सामग्री) और अन्य लघु वनोपज को सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बढ़ावा देने का भी फैसला किया है।