फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh government used to take interest by giving money to farmers in installments said Sandeep sharma

'किसानों को किश्तों में पैसा देकर ब्याज खाती थी भूपेश सरकार': संदीप बोले- साय सरकार ने किया किसानों का सम्मान

Sat, 08 Feb 2025 10:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 10:59 PM IST
सार

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पूर्व की भूपेश सरकार पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भूपेश सरकार किसानों का पैसा रोककर उसका ब्याज खाती थी। 

विज्ञापन
Bhupesh government used to take interest by giving money to farmers in installments said Sandeep sharma
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ लेते शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पूर्व की भूपेश सरकार पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भूपेश सरकार किसानों का पैसा रोककर उसका ब्याज खाती थी। ब्याज का यह पैसा कहाँ पहुँचता था, यह पूरा प्रदेश जानता है। भाजपा सरकार में किसानों को समयबद्ध भुगतान होने पर कांग्रेस के लोगों को तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि इस वर्ष  31 जनवरी को धान खरीदी पूर्ण हुई और किसानों के खाते में उनके धान भुगतान और अंतर की राशि एकमुश्त जमा हो गई। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड धान खरीदी कर रिकॉर्ड बनाया और धान के अंतर राशि किसान समृद्धि के योजना के तहत 12 हजार करोड़ रु. और उसके अतिरिक्त धान के 34,400 करोड़ रु. भी जारी किया है।
विज्ञापन


शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को समयबद्ध भुगतान होने पर भी कांग्रेस के लोगों को तकलीफ हो रही है।  प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पिछले 14 महीने में  किसानों को किए गए भुगतान का विस्तार से ब्योरा देते हुए शर्मा ने बताया कि धान मूल्य का 34,300 करोड़ रु., 12 हजार करोड़ रु. किसान समृद्धि योजना योजना, 550 करोड़ भूमिहीन किसानों को दिया, बिजली बिल छूट की राशि 2800 करोड़, सोलर पंप पर 400 करोड़ रु. का सीधा लाभ मिला। यह कुल 52 हजार करोड रुपए होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह में साय सरकार ने किसानों को 1 लाख 1 हजार  करोड़ रुपए का भुगतान किया है। भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल में क्रमश: 83, 87, 94, 98 लाख टनऔर पाँचवें साल 107 लाख टन धान खरीदी की। हम किसी भी आंकड़े में झूठ नहीं कहते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2 साल में क्रमशः 145 और 149 लाख (कुल 294 लाख) टन धान खरीदी की। यदि कांग्रेस की सरकार को हमारे किसानों ने नहीं हटाया होता तो कांग्रेस सरकार पिछले 2 साल में मात्र 186 लाख टन धान ही खरीदती। पिछले दो साल में कांग्रेस सरकार की तुलना में हमने 108 लाख टन की अधिक धान की खरीदी की है और इसके एवज में  किसानों के अकाउंट में बड़ी भारी रकम जमा की है जिससे किसानों व गरीबों के 8 लाख मकान तेजी से बन रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि  भूपेश बघेल किसानों के अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट लेकर सबको दिखाते थे। आज साय सरकार के कार्यकाल में  सभी कांग्रेसी किसानों के भी खाते में एकमुश्त  बड़ी रकम आई है और वह सब इससे आनंदित हैं क्योंकि यही पैसा उनकी सरकार के समय में किस्तों में आता था और उनकी सरकार तो एक किश्त लेकर भाग भी गई, लेकिन हमने जो कहा, वह पूरा किया।


प्रेस ब्रीफ के बाद उपस्थित किसानों को एकमुस्त राशी मिलने की खुशी में मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। प्रेस ब्रीफ में प्रदेश  मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, शशि कुमार चंद्राकर, प्रशांत चंद्राकर, विलास सुतार, रमेश यदु सोमेश पांडेय तौकीर रजा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed