फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel will remain the Chief Minister of Chhattisgarh

सियासत: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे बघेल, राहुल ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 28 Aug 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 01:25 AM IST
सार

  •  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुई साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक
  • बघेल ने अपने मंत्रियों समेत 57 विधायकों को दिल्ली भेज दिया

विज्ञापन
Bhupesh Baghel will remain the Chief Minister of Chhattisgarh
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : self

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बघेल ने शुक्रवार को एक ओर अपने समर्थक मंत्रियों और विधायकों को दिल्ली बुलाकर पार्टी हाईकमान को अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी ताकत दिखाई।

विज्ञापन


वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को करीब साढ़े तीन घंटे लंबी मैराथन बैठक में अपने कामकाज से संतुष्ट भी कर दिया। बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आकर उनके कामकाज और विकास कार्यों की समीक्षा करने का निमंत्रण भी दिया है। बघेल समर्थक विधायक देर शाम तक कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मुलाकात कर उनके समर्थन में फील्डिंग सजाते रहे।
विज्ञापन


बघेल ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि मैंने बतौर मुख्यमंत्री राहुल गांधी जी को राज्य में आने का न्यौता दिया है ताकि वे खुद आकर सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा कर सकें। मुख्यमंत्री कौन रहेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बतौर मुख्यमंत्री उनके साथ रहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव के राहुल से मिलने के बाद उनके और बघेल के बीच ढाई-ढाई साल के लिए सत्ता के बंटवारे पर विचार शुरू हो गया था। इसलिए अचानक तीन दिन बाद ही बघेल को राहुल से मुलाकात के लिए बुला लिया गया।

बघेल ने भी इस बात की भनक लगते ही अपने मंत्रियों समेत 57 विधायकों को दिल्ली भेज दिया। इन विधायकों को बाकायदा दो बसों में कांग्रेस मुख्यालय लाया गया।

हालांकि राज्य के पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया लगातार विधायकों को बुलाए जाने से इंकार करते रहे। एक ओर राहुल के घर बैठक चल रही थी और दूसरी ओर इतनी संख्या में विधायकों के पंहुचने की जानकारी भी नेतृत्व को थी। यही कारण है कि नेतृत्व का भरोसा फिलहाल भूपेश बघेल पर ही जम रहा है।

राहुल के घर बैठक समाप्त होने पर भूपेश बघेल और पीएल पुनिया कांग्रेस मुख्यालय पंहुचे, जहां छत्तीसगढ़ से आए विधायकों में जश्न का माहौल दिखा। राज्य के मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि संकट जैसी कोई बात नहीं थी। विधायक अमरजीत भगत ने बताया कि सब ठीक है, हम सब वापस जा रहे हैं। विधायक महेंद्र जायसवाल ने कहा कि सभी विधायक बघेल के साथ काम करने को तैयार हैं।

असंतुष्टों को साथ लेकर चलने की नसीहत
राहुल गांधी ने बैठक में बघेल से असंतुष्ट नेताओं को भी सम्मानपूर्वक टीम की तरह साथ लेकर चलने की नसीहत दी है। छत्तीसगढ़ के समाधान को लेकर महासचिव प्रियंका गांधी भी बैठक में पंहुच गई थीं।


बताते हैं कि बघेल बार-बार अपने काम की समीक्षा करने और विधायकों की राय भी जानने का दबाव हाईकमान पर बनाते रहे। इसके चलते राहुल ने फिलहाल उन्हें हरी झंडी दिखते हुए अगले सप्ताह राज्य का दौरा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed