{"_id":"5ed8b6838ebc3e906b602dc6","slug":"bhupesh-baghel-suspend-ias-officer-janak-prasad-pathak-as-women-alleged-him-of-sexual-harrasment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, सीएम बघेल ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, सीएम बघेल ने किया निलंबित
Thu, 04 Jun 2020 02:42 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। पाठक संचालक भू अभिलेख के पद पर तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।
विज्ञापन
Chief Minister Bhupesh Baghel has directed Chief Secretary to suspend the concerned official & get the matter investigated: Chhattisgarh Government https://t.co/u4BRBGkwE5
— ANI (@ANI) June 4, 2020
महिला ने मैसेज के स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था।