{"_id":"d9f6f395583ecca53268dbde1311ab1c","slug":"bhupesh-baghel-gave-controversial-statement-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा पड़ोसी के भरोसे बच्चे पैदा करना चाहती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा पड़ोसी के भरोसे बच्चे पैदा करना चाहती है'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
अपने तेवरों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल बीजेपी सरकार पर निशाना साधते-साधते एक अजीब सा बयान दे बैठे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर आक्रमकता से प्रहार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा पड़ोसी के भरोसे बच्चे पैदा करना चाहती है।
मौका था धान के समर्थन मूल्य के बारे में मीडिया से बातचीत का। और इस बातचीत में अपनी पार्टी और केंद्र सरकार का पक्ष रखते-रखते भूपेश बघेल यह विवादास्पद बयान दे बैठे।
विज्ञापन
मुलायम के बयान पर 'हर्ट' हो गए मुस्लिम
विज्ञापन
उन्होंने राज्य सरकार पर हमले की शुरुआत की और यह कहने से नहीं चूके कि कि सरकार पड़ोसी के भरोसे बच्चे पैदा करना चाहती है।
इस बात से उनका इशारा था कि राज्य सरकार धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की तो घोषणा कर चुकी है। लेकिन इसके लिए केंद्र में सरकार से समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात कर रही है।
भूपेश बघेल ने सरकार को समर्थन मूल्य के मामले में घेरना शुरू कर दिया है। उन्होने कहा कि किसानों के साथ धोखा स्वीकार नहीं किया जाएगा।