फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel Baghel said The photo of other candidates in EVM is big but mine is small

Bhupesh Baghel: बघेल बोले- EVM में बाकी प्रत्याशियों की फोटो बड़ी लेकिन मेरी छोटी, परिणाम नहीं बदलने वाला

Fri, 26 Apr 2024 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 02:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा के मतदाता फ़ोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel Baghel said The photo of other candidates in EVM is big but mine is small
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा के मतदाता फ़ोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।

विज्ञापन


बघेल ने आगे कहा कि फ़ोटो तो वैसी ही दी गई थी जैसी चुनाव आयोग ने मांगी थी। यह निष्पक्षता के @ECISVEEP दावों की कलई खोलता है। क्या यह षडयंत्रपूर्वक किया गया है? लेकिन इससे परिणाम नहीं बदलने वाला है।
विज्ञापन


मतदाताओं में काफी उत्साह- भूपेश बघेल   
इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं, पुरुष और फर्स्ट टाइम वोटर सभी लंबी कतार में लगे हुई हैं। कहीं पर 50 प्रतिशत कहीं पर 60 प्रतिशत मतदान होने की खबरें हैं। छत्तीसगढ में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी पंडरिया में 114 पोलिंग बूथ में पुलिस वाले डराने धमकाने के काम कर रहे हैं। दूसरी ओर तेड़ीसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई।


मुझे बूथ पर जाने से रोका- पूर्व सीएम 
पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे बूथ पर जाने के लिए रोका जा रहा है। कह रहे हैं कि बूथ पर जाने का अधिकार नहीं है। मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगा रहे हैं लेकिन उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बूथ में जाने के लिए कैसे रोक सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग मुझसे धक्का मुक्की कर रहे थे। उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा सीट से जीत दावा किया है।  
 

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम पर अभी कहीं एक जगह पता चला कि जो नंबर मशीन थी, जो अलॉट हुआ था। उसके जगह में दूसरे नंबर की मशीन आया था। इस प्रकार की शिकायतें आई हैं और कई जगहों पर मशीन बिगड़ने की शिकायत आई हैं।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed