फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhilai: Pistol, magazine, 6 live cartridges stolen from ITBP jawan's house, police trying to find

Bhilai: आईटीबीपी जवान के घर से पिस्टल, मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस चोरी, खोजने में जुटी पुलिस

Thu, 20 Oct 2022 08:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, भिलाई नगर
अमर उजाला ब्यूरो, भिलाई नगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

पिस्टल को घर के सदस्यों के साथ ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद पुलिस थाने में आकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पिस्टल घर से चोरी करने की शिकायत दी। मनोज कुमार की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bhilai: Pistol, magazine, 6 live cartridges stolen from ITBP jawan's house, police trying to find
आईटीबीपी जवान की पिस्टल चोरी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

बजरंग पारा भिलाई 3 स्थित आईटीबीपी जवान के निवास से एक पिस्टल, मैगजीन एवं छह कारतूस घर में घुसकर अज्ञात आरोपी चोरी कर फरार हो गया। जवान की रिपोर्ट पर भिलाई 3 पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


भिलाई 3 पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी मनोज कुमार पांडे बजरंग पारा भिलाई-3 में रहते हैं। वर्तमान में आईटीबीपी में हवलदार आर्मोरर के पद पर 38 बटालियन खरोरा में पदस्थ है। घर में पिताजी राजबल्लभ, मां शांति, पत्नी किरण, एक लड़का विशाल तथा  छोटा भाई पवन पाण्डेय रहतें हैं उसकी पत्नी शिक्षा विभाग में जिला रायपुर में कार्यरत है जो अपने बच्चों के साथ रायपुर में रहतीं हैं। बीच-बीच में भिलाई घर आती हैं।
विज्ञापन


पिता राजबल्लभ की आंख का आपरेशन होने से आइटीबीपी का जवान मनोज कुमार एक अक्टूबर को 33 दिन की छुट्टी में घर भिलाई आया हुआ था 14 अक्टूबर को पिता की आंख का आपरेशन हो गया था। घर में दीपावली की साफ-सफाई चल रही है। बुधवार सुबह मनोज कुमार पांडे को उनकी पिस्टल नहीं मिली। बाकी सामान वहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, पिस्टल को घर के सदस्यों के साथ ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद पुलिस थाने में आकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पिस्टल घर से चोरी करने की शिकायत दी। मनोज कुमार की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed