{"_id":"63f4c607d5d173437f0b0755","slug":"bhatapara-news-congress-attacks-bjp-over-ed-raid-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- डरी हुई है मोदी सरकार, तभी ED का ले रहे सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- डरी हुई है मोदी सरकार, तभी ED का ले रहे सहारा
Tue, 21 Feb 2023 06:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा यहां कांग्रेस नेताओं को परेशान और बदनाम करके छत्तीसगढ़ की सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
विज्ञापन
सुनील माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही ईडी की छापा मार कार्रवाई पर कहा कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा और यहां हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा की मोदी सरकार के नेता डर गए हैं। यही वजह है कि वे ईडी को सामने करके कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनके यहां मोदी सरकार छापा मरवा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा यहां कांग्रेस नेताओं को परेशान और बदनाम करके छत्तीसगढ़ की सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस परिवार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सरकार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
माहेश्वरी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता खुद भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूबे हुए हैं। उनके मामलों की जांच छोड़कर केंद्रीय एजेंसियां छोड़कर भाजपा के पालतू पशु की तरह कांग्रेस नेताओं के पीछे पड़ी हुई हैं। भाजपा का इतिहास इसी तरह का रहा है। यहां आंख के ऑपरेशन से लेकर नसबंदी में महिलाओं को मौत के घाट उतारने और झीरम में नक्सलियों के हाथों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या कराने तक के मामले की जांच अब तक अधूरी है। इसके अलावा भाटापारा में 100 करोड़ का धान घोटाला जैसे कई घोटालों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए, लेकिन 2014 से अब तक किसी भी भाजपा के नेताओं के मामले में जांच केंद्र की मोदी सरकार ने नहीं कराई।
विज्ञापन