फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha organized blood donation camp in Mungeli under Seva Pakhwada

सेवा पखवाड़ा: मुंगेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 57 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Thu, 21 Sep 2023 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha organized blood donation camp in Mungeli under Seva Pakhwada
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसी के तहत बुधवार को अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में 57 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य, माधव तिवारी ने भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने रक्तदान को जीवनदान महादान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में से कुछ रक्त निकल जाने पर देने वाले का कुछ नुकसान नहीं होता, बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं, जिस जरूरतमंद व्यक्ति को आपके द्वारा दिया गया, रक्त मिल जाता है तो उसका  जीवन बच जाता है। इससे न केवल वह व्यक्ति बल्कि उसके पूरे परिवार की दुआएं मिलती हैं। इसके बाद जिला अस्पताल मुंगेली के द्वारा दान दाताओं से रक्त संग्रहण किया गया। 
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में भारतीय जनता युवामोर्चा के जिला व मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed