फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhanupratappur By-Election: Names Of 14 Contenders From Congress

Bhanupratappur By-Election: कांग्रेस के 14 दावेदारों पर चर्चा, सावित्री मंडावी के नाम पर लग सकती है मुहर

Tue, 08 Nov 2022 05:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 05:57 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के नेताओं में शामिल मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Bhanupratappur By-Election: Names Of 14 Contenders From Congress
कांग्रेस की बैठक में भानुप्रतापपुर उप चुनाव के दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से 14 दावोदारों के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई और इसके बाद सूची को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को सौंप दिया गया। अब प्रत्याशी के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति मुहर लगाएगी। बताया जा रहा है कि ज्यादातर सदस्य स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी के नाम से सहमत थे। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला

विज्ञापन

तीन नामों को बड़े दावेदार के रूप में छांटा गया
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सोमवार को भानुप्रतापपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। दिन भर चली इस बैठक के बाद दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी, बिरेश ठाकुर, विजय ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, सुनाराम तेता के नाम दावेदारों के रूप में सामने आए। बताया जा रहा है कि इसमें से तीन नामों को बड़े दावेदार के रूप में छांटा गया है। फिलहाल अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें..Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन


15 नवंबर तक घोषित हो सकता है प्रत्याशी का नाम

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान 15 नवंबर तक प्रत्याशी के नाम घोषित कर सकता है। ऐसे में उम्मीदवार के 16 या17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की संभावना है। रायपुर के राजीव भवन में हुई कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह प्रभारी सत्पगिरी शंकर, ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी सहित अन्य नेता शामिल थे। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय

5 दिसंबर को होना है मतदान
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का 16 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने शनिवार को बताया था कि, भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ नामांकन शुरू होगा। 17 नवंबर अंतिम तिथि होगी। पांच दिसंबर को मतगणना होगी और आठ दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed