{"_id":"66c7555ff146ede3130adf52","slug":"state-first-cow-sanctuary-cm-vishnu-dev-sai-will-inaugurate-in-bemetara-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ का पहला गौ अभयारण्य: कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, सीएम साय करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ का पहला गौ अभयारण्य: कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, सीएम साय करेंगे लोकार्पण
Thu, 22 Aug 2024 08:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:43 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के ग्राम झालम में छत्तीसगढ़ का पहला गौ-अभयारण्य बन रहा है। जिला स्तर पर सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी है। आज गुरुवार को पशु चिकित्सा सेवाएं की संचालक डॉ.प्रियंका शुक्ला ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा सेवाएं की संचालक डॉ.प्रियंका शुक्ला ने निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम झालम में प्रदेश का पहला गौ-अभयारण्य बन रहा है। इस गौ-अभयारण्य का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। आने वाले दिनों में सीएम विष्णु देव साय लोकार्पण करने वाले हैं।
विज्ञापन
उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारी जारी है। गौ-अभयारण्य का मुख्य उद्देश्य गाय का संरक्षण व देखभाल प्रदान करना है। खासकर उन गाय जो वृद्ध, बीमार, या बेसहारा हैं।
विज्ञापन
आज गुरुवार को संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.प्रियंका शुक्ला ने गौ-अभयारण्य पहुंचीं। उन्होंने सीएम के प्रस्तावित गौ-अभयारण्य लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
डॉ.प्रियंका ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपस्थित जिला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक ली। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समीक्षा करना था।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ-अभयारण्य में सभी तैयारी को समय पर पूरा किया जाए। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल था।
सीईओ जिला पंचायत को मनरेगा में गौ-अभयारण्य और अधिक छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ अग्रवाल ने मंच, व्यवस्था, प्रवेश द्वार, प्रदर्शनी स्थल आदि की जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.राजेंद्र भगत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।