{"_id":"64d726fb47c2598bde03a924","slug":"minister-mohammad-akbar-will-hoist-the-flag-in-kawardha-and-ravindra-choubey-in-bemetara-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर तो बेमेतरा में रविन्द्र चौबे करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023: कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर तो बेमेतरा में रविन्द्र चौबे करेंगे ध्वजारोहण
Sat, 12 Aug 2023 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। आजादी के इस पर्व के मौके पर कबीरधाम और बेमेतरा जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद अकबर और रविंद्र चौबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। आजादी के इस पर्व के मौके पर कबीरधाम और बेमेतरा जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दोनों जिले में जिला स्तर पर समारोह आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर तो बेमेतरा में रविन्द्र चौबे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। अकबर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का देंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
विज्ञापन
वहीं, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के विधायक व स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री रविंद्र चौबे जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान सुबह नौ बजे शुरू होगा। बेमेतरा डीएम पदुम सिंह एल्मा ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन