{"_id":"68e3fd94e8b9034e400d86e4","slug":"cm-vishnudev-sai-will-visit-the-district-on-thursday-the-collector-reviewed-the-preparations-in-bemetara-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : गुरुवार को जिले में आएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : गुरुवार को जिले में आएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा
Mon, 06 Oct 2025 11:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:14 PM IST
सार
सीएम विष्णुदेव साय के आगामी गुरुवार 9 अक्टूबर को प्रस्तावित बेमेतरा प्रवास व विभिन्न लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सीएम का मुख्य कार्यक्रम बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम विष्णुदेव साय के आगामी गुरुवार 9 अक्टूबर को प्रस्तावित बेमेतरा प्रवास व विभिन्न लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सीएम का मुख्य कार्यक्रम बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है। सीएम के आगमन के पूर्व सभी व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करने कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज सोमवार को स्कूल मैदान पहुंचकर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा परिधि, यातायात नियंत्रण व आमजन की सुविधा से संबंधित तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन
ताकि सीएम के आगमन के समय किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, रंग-रोगन और सजावट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। नगर पालिका को मैदान की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था स्थल पर रखने के निर्देश दिए गए। सीएम विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान जिले में कई विकास कार्य का लोकार्पण, भूमिपूजन होगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलप्रदाय व ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही, सीएम विष्णुदेव साय जनता को संबोधित करेंगे व जिले के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन