{"_id":"64ac0e600d0a6094090380c3","slug":"chhattisgarh-jobs-job-placement-camp-for-10th-12th-pass-on-july-12-in-bemetara-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, हर महीने मिलेंगे 15000 रुपये; बेमेतरा में 12 को प्लेसमेंट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, हर महीने मिलेंगे 15000 रुपये; बेमेतरा में 12 को प्लेसमेंट कैंप
Mon, 10 Jul 2023 07:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:27 PM IST
सार
बेमेतरा में 12 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का अवसर है। इसके लिए हर महीने 15 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह सारी नौकरी प्राइवेट सेक्टर में है।
विज्ञापन
jobs
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 12 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का अवसर है। इसके लिए हर महीने 15 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए है। सभी का कार्य स्थल बेमेतरा ही होगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कमरा नंबर 65 में इस कैंप का आयोजन होगा। कैंप का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक है। इसमें निजी कंपनी न्यूट्रिएंटी क्रॉप केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सेल्स, रिप्रेजेंटेटिव के 18 पद, योग्यता 10वीं, 12वीं वेतनमान 8500-15000, आयु 20 से 35, ग्रुप लीडर के 5 पद योग्यता 12वीं, टीम मैनेजर के 5 पद योग्यता 12वीं मांगी गई है।
विज्ञापन
पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैंप में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में उपस्थित हो सकते है।
विज्ञापन