{"_id":"6a4e58684990a5664e086ca4","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4479847-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: पैसों के विवाद में नशे में धुत भांजे ने नाना-नानी पर किया लोहे के तवे से हमला, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: पैसों के विवाद में नशे में धुत भांजे ने नाना-नानी पर किया लोहे के तवे से हमला, दोनों की हालत गंभीर
Wed, 08 Jul 2026 07:51 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह गांव में पैसों के विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही नाना-नानी पर लोहे के तवे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नानी के सिर पर इतनी गंभीर चोट लगी कि खोपड़ी तक दिखाई देने लगी, जबकि नाना भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले परपोड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि घटना 6 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। गाड़ाडीह निवासी धनीराम मारकण्डे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भांजा अनिल बारले शराब के नशे में घर पहुंचा और खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर वह आगबबूला हो गया और घर में रखा लोहे का तवा उठाकर नाना तुलसीराम मारकण्डे और नानी शांति बाई मारकण्डे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शांति बाई के सिर से अत्यधिक खून बहने लगा और गंभीर चोट के कारण सिर की हड्डी तक दिखाई देने लगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एसएफएल टीम की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी अनिल बारले (26) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि खर्च के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में उसने दोनों की हत्या करने की नीयत से तवे से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया।