फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar will get regular Indigo flight service from March 31

Chhattisgarh: 31 मार्च से बस्तर को मिलेगी नियमित इंडिगो विमान की सेवा, एयरपोर्ट के कार्यों में लाई गई तेजी

Wed, 07 Feb 2024 06:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Feb 2024 06:58 PM IST
सार

बस्तरवासियों के लिए इंडिगो विमान सेवा की शुरुआत होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इंडिगो के विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Bastar will get regular Indigo flight service from March 31
इंडिगो विमान सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तरवासियों के लिए एलायंस विमान सेवा के साथ-साथ अब 31 मार्च से इंडिगो विमान सेवा की शुरुआत होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इंडिगो के विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएंगे। उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद वापस हो जाएगी। 

विज्ञापन


कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने सुचारू विमान सेवा संचालन के लिए बुधवार को एयरपोर्ट में संबंधित अधिकारियों की बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बीसीएएस द्वारा दिए गए सुझाव को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को अवगत कराया गया।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में एयरपोर्ट के रनवे के दोनों तरफ की एप्रोच पाथ (हाईवे एवं बोघघाट) में 15 किलोमीटर के क्षेत्र तक किसी भी प्रकार की हाई राइज भवन बनाने की अनुमति प्रदान नहीं करने के लिए नगर निगम को कहा गया। साथ ही भवन निर्माता को एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनओसी शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट में निर्माणाधीन विकास कार्यों में रनवे, एप्रोन, टैक्सी वे में मार्किंग एवं केक फिलिंग का कार्य सहित ऑप्सटेकल मार्किग, हैलीकॉप्टर पार्किंग तथा एप्रोन के समीप एप्रोन स्ट्रीप का कार्य प्रगति पर हैं। तीनों लंबित कार्यों को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्य जैसे रिकार्पेटिंग ऑफ रनवे, आईश्योलजेशन वे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड, बाउंडरीवाल, कंस्नटीना वाल, ड्रेन के कार्यों के पूर्व प्रेषित प्राक्कलन को विमानन विभाग से स्वीकृति हेतु अनुरोध करने के निर्देश दिए गए। 


इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की मौका निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर, नोडल अधिकारी सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी श्री राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed