फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur: National highway under construction in poor condition; truck and bus collide due to a pothole

बलरामपुर: निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग खस्ताहाल; गड्ढे की वजह से टकराये ट्रक और बस, बाल-बाल बची लोगों की जान

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
सार

Balrampur: बलरामपुर जिले से गुजरने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बने कीचड़ एवँ गड्डे से वाहनों का चलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
Balrampur: National highway under construction in poor condition; truck and bus collide due to a pothole
गड्ढे की वजह से टकराये ट्रक और बस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Balrampur: बलरामपुर जिले से गुजरने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बने कीचड़ एवँ गड्डे से वाहनों का चलना दूभर हो गया है। निर्माणाधीन सड़क पर डाले गए मिट्टी से जहाँ भारी वाहनों का फँसने का सिलसिला जारी है वहीँ गड्ढों को बचाने के कारण वाहन दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बलरामपुर से राजपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में अलखडीहा के पास बने गड्ढों को बचाने के चक्कर मे यात्री बस और ट्रक आपस मे दुर्घटना के शिकार हो गए।

विज्ञापन


घटना गुरुवार की शाम करीब 5 बजे की है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को इंद्र मोती यात्री बस यात्रियों को लेकर अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने के लिए निकली। बस जैसे ही राजपुर से बलरामपुर के बीच अलखडीहा के पास पहुँची वहाँ सड़क पर बने गड्ढे को बचाने की कोशिश करते हुए चालक ने वाहन को गड्डों से निकलने की कोशिश की लेकिन सामने से आ रही ट्रक भी गड्ढे को बचाते हुए निकलने की कोशिश की। उसी दौरान ट्रक और बस आपस में साइड से टकरा गया। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद दोनों वाहनों को किसी तरह निकाला गया जिसके बाद यातायात बहाल हुई।
विज्ञापन


इन दिनों NH 343 पर राजपुरीखुर्द से पस्ता तक 49 किलोमीटर एवं बलरामपुर से रामानुजगंज तक 29 किलोमीटर की सड़क करीब 597 करोड़ की लागत से निर्माण का कार्य प्रारंभ है। बारिश के दिनों में सड़क निर्माण के दौरान समतली करण में लिए डाली गई मिट्टी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक कीचड़ और फिसलन भरी सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं वहीँ भारी वाहन भी सड़क पर कीचड़ से बने दलदल के कारण फंस जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed