फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar violence: Former CM Baghel targeted BJP government after Congress MLA got bail, said- truth wins

बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस MLA को जमानत मिलने पर पूर्व CM बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,बोले- सत्य की जीत

Thu, 20 Feb 2025 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Balodabazar violence: Former CM Baghel targeted BJP government after Congress MLA got bail, said- truth wins
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही राज्य सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।र्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है। यह सत्य की जीत है, यह सरकारी षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा।
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ पाटन ब्लाक के कुरूदडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने त्रि स्तरीय चुनाव में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जमानत को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शासन कुछ भी कर सकती है। उसका जो घमंड है, उसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई है। आने वाले समय में जब तक ट्रायल चलेंगे, तब तक वो बाइज्जत बरी हो जायेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र हुआ था जैतखंभ को काटने का, सतनामी समाज ने CBI जांच की मांग की थी, जो आज तक नहीं हुई। मामले में दोषी लोग पकड़े नहीं गए। बल्कि सरकार के निकम्मेपन के करने से बलौदाबजार के एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय जल गए। इसके लिए जो दोषी है, राज्य सरकार है और गृह मंत्री जिम्मेदार है। अपनी नकामी छिपाने के लिए 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 43 पहले ही छूट गए थे। उन्होंने कहा कि आज देवेंद्र यादव भी छूट गए। सरकार कई-कई महीनों तक उन्हें जेल में बंद करके रखी हुई है। जो उनको अधिकार मिला है। उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed