{"_id":"65fc3c9f7dceed6df60169dd","slug":"harassment-of-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-in-bhatapara-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, इंस्टाग्राम में हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, इंस्टाग्राम में हुई थी दोस्ती
Thu, 21 Mar 2024 07:42 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:42 PM IST
सार
भाटापारा शहर थाना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी राहुल साहू पिता राज साहू उम्र 18 साल 03 माह निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाटापारा में पुलिस ने शादी कर प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से जान पहचान कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रार्थिया द्वारा भाटापारा शहर थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि भाटापारा शहर निवासी आरोपी राहुल साहू से इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से जान पहचान हुआ था, जिसमें इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से लगातार बातचीत होकर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को भाटापारा बुलाकर, शादी का प्रलोभन देकर प्रार्थिया से कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया है।
विज्ञापन
भाटापारा शहर थाना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी राहुल साहू पिता राज साहू उम्र 18 साल 03 माह निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन