{"_id":"652a0e2bf3eebe456a053cc4","slug":"gambling-game-was-going-on-in-bjp-leader-s-house-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazaar: भाजपा नेता के घर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 24 जुआरियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazaar: भाजपा नेता के घर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 24 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Sat, 14 Oct 2023 09:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:12 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर हथबंद और सिमगा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिमगा के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अनिल पांडे के घर पर छपामार कार्रवाई करते हुए 24 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Baloda Bazaar News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदा बाजार जिले में जुआरी बेखौफ होकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर हथबंद और सिमगा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिमगा के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अनिल पांडे के घर पर छपामार कार्रवाई करते हुए 24 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस घटना मौके से 10 लाख 87 हजार रुपए बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से 26 मोबाइल, दो कार और एक बाइक जब्त की है। पुलिस ने पूरी कार्यवाही में भाजपा नेता अनिल पांडे के बेटे अनिकेत पांडे, युवा कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह भाटिया समेत बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, भिलाई के भाजपा व कांग्रेस के नेता और व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई पर सिमगा थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अनिल पांडे के घर पर छापा मारा गया है। जहां से 24 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन