{"_id":"69f6123b4090441f140658f5","slug":"chhattisgarh-deputy-cm-arun-sao-inspects-development-works-and-meets-with-public-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जब स्कूटी से निकले डिप्टी सीएम अरुण साव; विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जब स्कूटी से निकले डिप्टी सीएम अरुण साव; विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों से की मुलाकात
Sat, 02 May 2026 08:33 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 02 May 2026 08:33 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोरमी विधायक अरुण साव का आज शनिवार को अनोखा अंदाज दिखा। उन्होंने लोरमी नगर में स्कूटी से दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जब स्कूटी से निकले डिप्टी सीएम अरुण साव
- फोटो : CG News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोरमी विधायक अरुण साव का आज शनिवार को अनोखा अंदाज दिखा। उन्होंने लोरमी नगर में स्कूटी से दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रानीगांव में गार्डन, तालाब और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। भ्रमण के दौरान बच्चों और माताओं से आत्मीय मुलाकात की और ब्राह्मण पारा में जादूगर के जादू का आनंद लिया।
वहीं प्रवेश द्वार, नाली निर्माण और मनियारी नदी पर बन रहे पुल की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बस स्टैंड जिम में युवाओं से संवाद किया और स्लम स्वास्थ्य योजना के मेडिकल यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। साथ ही नालंदा परिसर (आधुनिक लाइब्रेरी) निर्माण का शुभारंभ किया। साव ने विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राम्हेपुर स्थित शिव मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास से ही जनता का भरोसा मजबूत होता है।
मनियारी नदी पर बन रहे पुल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बस स्टैंड स्थित जिम में युवाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। जिम में सारी व्यवस्था करने अधिकारी को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री साव ने ब्राह्मण पारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से भेंट कर चर्चा की और महामाया पारा में मुक्तिधाम निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर पालिका लोरमी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मेडिकल यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर योजना की उपयोगिता को समझा। यह योजना स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लोरमी कॉलेज के पास नालंदा परिसर (आधुनिक लाइब्रेरी) निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परिसर क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान का नया केंद्र बनेगा। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित डेढ़ वर्ष की समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।