फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Dheeraj Sharma of Balod is included in the top 21 inspiring yoga gurus

Balod: बालोद के धीरज शर्मा टॉप 21 इंस्पायरिंग योग गुरुओं में शामिल, आदियोगी योग भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित

Fri, 06 Jun 2025 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jun 2025 09:25 AM IST
सार

बालोद शहर के युवा योग शिक्षक धीरज शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धी मिली है। धीरज शर्मा का नाम देश के टॉप 21 इंस्पायरिंग योग गुरुओं में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Dheeraj Sharma of Balod is included in the top 21 inspiring yoga gurus
योग शिक्षक धीरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद शहर के युवा योग शिक्षक धीरज शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धी मिली है। धीरज शर्मा का नाम देश के टॉप 21 इंस्पायरिंग योग गुरुओं में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा उन्हें "आदियोगी योग भूषण सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। बालोद सहित पूरे प्रदेश ने ये एक पहले ऐसे योगा शिक्षक हैं जों छोटे से बालोद शहर में रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक योग को पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


वैसे तो धीरज शर्मा 15 वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े रहे। जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण काल के समय से उन्होंने खुद अपनी योगा कक्षाएं संचालित करना शुरू किया। जहां स्पष्ट रूप से उन्हें सफलता मिली और कोविड केयर सेंटर में भी उन्होंने योग प्रशिक्षण दिया। जहां रिकवरी रेट अन्य सेंटर की अपेक्षा ज्यादा रहा, बाकी जगह 14 दिनों में रिकवरी होता था लेकिन योगा की वजह से यहां 7 दिन रिकवरी रेट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज नाम
योग के क्षेत्र में भुजंग आसन 1 घंटे में सबसे ज्यादा बार करने को लेकर योग शिक्षक धीरज शर्मा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। दरअसल 1 घंटे में भुजंग आसन को उन्होंने रिकॉर्ड करते हुए 1641 बार किया है और अब तक इनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। वहीं, इनके द्वारा जेल से लेकर आर्म्ड फोर्स और स्कूलों तक योग शिक्षा फैलाया गया है। रोजाना ये 100 से अधिक लोगों को आधुनिक योग शिक्षा दे रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग जुड़ते हैं हर क्षेत्र में योग के लिए काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आज के परिवेश में जरूरी है योग'
योग शिक्षक धीरज शर्मा ने बताया कि आज हर वर्ग के लोग योग सीखने आते हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। योग जो है वह शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस क्षेत्र में काम किया है और मैं गौरवान्वित हूं कि पूरे देश में मुझे इंस्पायरिंग योग शिक्षक का पुरस्कार भी मिलने जा रहा है और मैं इसी क्षेत्र में और भी बेहतर करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed