फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Women came forward to save lives of birds distributing grains for water in Balod

Balod: पक्षियों का जीवन बचाने के लिए आगे आई महिलाएं, दाना पानी के लिए बांट रहे सकोरा, गर्मी में मिलेगी राहत

Thu, 02 May 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 05:28 PM IST
सार

अभिप्रेरणा समूह को सदस्य कादम्बनी यादव ने कहा कि शहरीकरण के कारण आज गोरैया व अन्य पक्षियों के साथ ही अलग-अलग प्रजाति के के पेड़-पौधे भी विलुप्त होते जा रहे हैं। यह बड़ा चिंता का विषय है।

विज्ञापन
Women came forward to save lives of birds distributing grains for water in Balod
पक्षियों का जीवन बचाने के लिए आगे आई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद शहर की वर्किंग लेडीज ने पक्षियों के संरक्षण के लिए कदम उठाया है भीषण गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, इंसानों के साथ-साथ पशु पक्षियों के जीवन के लिए भी यह गर्मी संघर्षों वाली है दाने पानी के अभाव में अक्सर यहां पशु पक्षी मृत होने लगे हैं। इसके संरक्षण के लिए महिलाएं आगे आई हैं। दरअसल बालोद शहर में एक अभिप्रेरणा ग्रुप है जो थोड़े थोड़े पैसे बचाकर मिट्टियों से सकोरे बनाकर उसका वितरण कर रहे हैं ।ये अनोखी पहल से महिलाएं काफी खुश है और लोगों को पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरुक भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पक्षियों के रहने को पेड़ खत्म
अभिप्रेरणा समूह को सदस्य कादम्बनी यादव ने कहा कि शहरीकरण के कारण आज गोरैया व अन्य पक्षियों के साथ ही अलग-अलग प्रजाति के के पेड़-पौधे भी विलुप्त होते जा रहे हैं। यह बड़ा चिंता का विषय है। मार्च और अप्रैल का महीना पक्षियों के परिवार को बढ़ाने का महीना होता है। तो ऐसे में हमें इनके संरक्षण पर जोर देना होगा। ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जरूरी कदम भी उठाने होंगे। 
विज्ञापन

 

आगे कदमबानी यादव ने कहा कि पानी अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में दे रहे दाना
आपको बता दें कि अभिप्रेरणा गुप की कादम्बिनी यादव, गायत्री साहू,  तुलसी डोंगरे, नीलम रावटे, राजेश्वरी तिवारी, विनोदिनी यादव,अर्चना ताम्रकार, सुमन साहू ,शिव श्रीवास्तव ,टोमिन साहू आदि सदस्य इस मुहिम में सक्रिय सहभगिता दे रहे  तथा सभी से इस मुहिम में जुड़ने निवेदन भी किया है। यह अभिप्रेरणा गुप साल में एक से दो ऐसे ही अलग अलग मुहिम चलाते आ रहे हैं इन महिलाओं द्वारा शुरुआत में लोगों के दाना भी डालकर दिया जाता है और सभी को बताया जा रहा है कि नियमित रूप से पक्षियों के लिए आप अपने व्यवस्था हिसाब से पेड़ों में छतों में दाना पानी की व्यवस्था करें ताकि पक्षियों के जीवन बचाने में हम सहभागी बन सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed