{"_id":"6560c94d8c754e5dab006f26","slug":"woman-was-going-to-take-money-from-grocery-shop-when-a-thief-took-out-money-from-her-bag-in-balod-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से 200 मीटर दूर वारदात: दुकान से पैसे निकाल रही थी महिला, चोर ने ऐसे किया हाथ साफ; तीसरी आंख में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से 200 मीटर दूर वारदात: दुकान से पैसे निकाल रही थी महिला, चोर ने ऐसे किया हाथ साफ; तीसरी आंख में हुआ कैद
Fri, 24 Nov 2023 09:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:34 PM IST
सार
बालोद में महिला के थैले से अज्ञात चोर के द्वारा 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाहर किराना दुकान का बताया जा रहा है और वारदात थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुई है।
विज्ञापन
महिला के पैसे निकालते हुए चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान में सामान खरीदने गई महिला के थैले से अज्ञात चोर के द्वारा 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाहर किराना दुकान का बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात चोर ने महिला की रेकी कर उसके थैले से पैसा निकाल लिये थे। महिला बैंक से पैसे निकालकर किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंची हुई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर सामान लेने किराना दुकान गई बुजुर्ग महिला के झोले से एक युवक ने पैसे पार कर दिए। युवक ने बड़ी ही सफाई से पास बुक के साथ महिला के झोले से 10 हजार रुपये पार कर लिए। किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ये वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन
छिंदगांव की रहने वाली महिला
ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पिंटू नाहर किराना दुकान की है। बताया जा रहा है कि महिला छिंदगांव की रहने वाली है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक और किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। ये घटना थाने से 200 मीटर दूर घटी है। मामले में पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन