फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   week before marriage a young man tried to commit suicide 90 percent of his body was burnt in Balod

Balod: शादी से एक सप्ताह पहले युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, 90 प्रतिशत झुलसा शरीर

Mon, 24 Feb 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 07:44 PM IST
सार

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपनी शादी के एक सप्ताह पहले खुद को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
week before marriage a young man tried to commit suicide 90 percent of his body was burnt in Balod
युवक ने की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

विस्तार

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपनी शादी के एक सप्ताह पहले खुद को आग के हवाले कर दिया आपको बता दें आत्मदाह की कोशिश करने वाले शक्श का नाम तरुण विश्वकर्मा बताया जा रहा है और शादी के कार्ड भी छप चुके थे जिसके बाद बीते रात दरम्यानी उसने खुद पर मिट्टीटेल डाल दिया जहां उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां युवक की हालत स्थित बनी हुई है।

विज्ञापन


90 प्रतिशत झुलसा शरीर 
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक 90 प्रतिशत तक जल चुका ह  जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर के लिए रेफर करदिया गया.l वही घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिवार गहरे सदमे में है और युवक के ससुराल पक्ष भी घटना से हैरान है।
विज्ञापन


उक्त घटना के बाद से यहां पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है मामले में धमतरी अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर मूल थाने गुरूर को भेज दिया है जिसके बाद से मामले में जांच की जा रही है लेकिन शादी से पहले 23 वर्षी उसे युवक ने इस तरह का घातक कदम क्यों उठाया यह भी बड़ा सवाल खड़ा करता है आखिर पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल सब की निगाहें जांच और जांच के रिपोर्ट के ऊपर टिकी हुई है यहां पर डॉक्टर भी युवक के समुचित इलाज में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed