फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   villagers accused village panchayat deputy sarpanch withdrawing ration in name of his dead mother

Chhattisgarh: मृत माता-पिता से उपसरपंच ने निकाला राशन, 18 महीने की गड़बड़ी की शिकायत, प्रारंभिक जांच में शिकाय

Wed, 04 Dec 2024 10:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 10:01 AM IST
सार

ग्रामीण समिति के सचिव मुनेश कुमार ने बताया कि भाजपा शासन, राज्य में आने के बाद नया राशन कार्ड जारी किया गया। खुद उपसरपंच द्वारा सचिव और सरपंच से मिलकर अपने नाम से नया राशन कार्ड बना चुका है।

विज्ञापन
villagers accused village panchayat deputy sarpanch withdrawing ration in name of his dead mother
ग्राम पंजायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नेवारीकला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच पर मृत मां के नाम से राशन आहरण करने का आरोप लगाया है। ग्राम समिति के लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के सामने उप सरपंच की शिकायत रखी। वहीं पूरे मामले में खाद्य विभाग ने कहा कि प्रारंभिक दृष्टिकोण में ऑनलाइन चेक करने पर राशन आहरण की बात सामने आ रही है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं उपसरपंच ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया 18 महीने से राशन निकालने का आरोप
ग्रामीण अध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि ग्राम पंचायत नेवारीकला खाद्यान्न योजना में बड़ा गोल-माल चल रहा है। खुद सैल्स मैन उपसरपंच टिकेश कुमार शर्मा द्वारा अपने मृत मां और पिता के नाम से करीब 18 माह से अपने मृत माता पिता के नाम के राशन का उपयोग स्वयं उपसरपंच टिकेश कुमार शर्मा कर रहा है। वहीं ग्रामीण समिति के सचिव मुनेश कुमार ने बताया कि भाजपा शासन राज्य में आने के बाद नया राशन कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन


खुद उपसरपंच द्वारा सचिव और सरपंच से मिलकर अपने नाम से नया राशन कार्ड बना चुका है। सेल्समेन खुद ग्राम पंचायत का उपसरपंच है। बार-बार उनसे सवाल पूछने पर जानकारी न देते हुए गोलमोल जवाब दिया जाता है। जिसके कारण हम कलेक्ट्रेट से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके ऊपर खाद्य सामाग्री रिकभरी व पद से हटाकर 6 वर्ष के लिए पंचायत में किसी भी पद पर रहने का अधिकार नहीं देना बनता है। बाकी आपकी कार्यप्रणाली के अनुसार कठोर कार्यवाही किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने तुरंत की जांच - दो सदस्यीय बनेगी टीम
मामला जब खाद्य विभाग पहुंचा तो जिला अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी जिसके बाद परिणाम चौंकाने वाले रहे उपसरपंच टिकेश शर्मा की स्वर्गवासी मां और पिता के नाम से बने राशन कार्ड से राशन निकाले जाने की बात सामने आई है लेकिन उनके परिवार से किसी के राशन निकलने की बात कही है जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो सदस्य टीम बनाई जाएगी जिसमें खाद्य विभाग और जनपद के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहेंगे उन्होंने जांच के बाद ही मामले का स्पष्टीकरण होने की बात की है।


उप सरपंच ने बताया षडयंत्र
गांव के उप सरपंच टिकेश शर्मा ने पूरे मामले को षडयंत्र बताया है उन्होंने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार सहायता राशि मिलने की उम्मीद में मैं किसी का नाम नहीं कटवाया था इसी दौरान मां की भी मृत्यु हो गई उन्होंने कहा कि 3 महीने से मेरा राशन कार्ड नवीनीकरण हो गया है और मैं राशन नहीं निकल रहा हूं वहीं उन्होंने एक गंभीर मामले का खुलासा किया कि गांव में कई से लोग हैं जो अमृत व्यक्तियों के नाम से राशन कार्ड का आहरण कर रहे हैं अगर जांच होती है तो सब के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed