फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   VHP and Bajrang Dal workers arrived with police prayer meeting stopped in Balod

Balod: पुलिस लेकर पहुंचे वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता, बंद कराई गई प्रार्थना सभा

Sun, 28 Apr 2024 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

बालोद जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में आज एक जगह चल रहे प्रार्थना सभा को बंद कराया है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार है और आज के दिन होने वाले नियमित प्रार्थना सभा की सूचना बजरंग दल को मिली थी। 

विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal workers arrived with police prayer meeting stopped in Balod
बंद कराई गई प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में आज एक जगह चल रहे प्रार्थना सभा को बंद कराया है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार है और आज के दिन होने वाले नियमित प्रार्थना सभा की सूचना बजरंग दल को मिली थी इसके बाद इसके संदर्भ में पुलिस को मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस की मौजूदगी में प्रार्थना सभा को बंद भी कराया गया।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि मौके पर उपस्थित बालोद पुलिस के अधिकारी धरम भुआर्य व अन्य सिपाहियों ने घर के अंदर प्रार्थना कर रहे लोगों को बाहर निकलने को कहा व चेतावनी दी कि आगे इस प्रकार से धार्मिक संदिग्ध कार्यक्रम न करे प्रार्थना करना हो तो अपने धार्मिक स्थलों में जाकर करें जिससे किसी को भी इस प्रकार का संदेह न रहे। आज विहिप के जिला मंत्री राजेश सोनी व उमेश सेन ने अवैध प्रार्थना सभा चलाये जाने को लेकर पहले पुलिस को सूचना दी व मौके पर उपस्थित रहकर प्रार्थना सभा को बंद करवाने का काम किया। 

विज्ञापन


उमेश सेन ने बताया कि अटल आवास, कुंदरू पारा, सिवनी, पाररास सहित अन्य कई स्थानों पर कुछ लोग गैरकानूनी धार्मिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए है। व पूर्व में भी ऐसे लोगो को समझा कर छोड़ दिया गया है। कानूनी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। जिला मंत्री राज सोनी,उमेश सेन व मोनू सोनवानी लोकेश साहू ने ऐसे मामलों पर कहा कि बालोद जिला में धार्मिक संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने हमारे सूचना तंत्र सभी ओर फैले (खबर देने वाले) फैले हुए हैं  बजरंग दल तैयार है। और हम लगातार ऐसे कार्यो पर निगरानी रखे हुए है। आगे भी ऐसे लोगो व कार्यक्रम पर रोक लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed