{"_id":"69579832c0f266a94d071974","slug":"two-people-died-and-two-injured-in-collision-between-bikes-in-daundi-area-of-balod-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Road Accident: बालोद में बाइकों में जोरदार टक्कर...हादसे में गई दो की जान, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Road Accident: बालोद में बाइकों में जोरदार टक्कर...हादसे में गई दो की जान, दो की हालत गंभीर
Fri, 02 Jan 2026 03:35 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 02 Jan 2026 03:35 PM IST
सार
Balod Road Accident: बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक और बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Balod Road Accident: बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव के पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे में मृत दो लोग युवक और बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान नागेश भुआर्य (22 वर्ष) पिता घनश्याम भुआर्य निवासी पल्लेकसा धोबनी और हेमलाल (45 वर्ष) पिता रमेश निवासी मड़ियाकट्टा के रूप में हुई है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी हुई है मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति व लापरवाही कारण बनी। क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
आपको बता दे की नया वर्ष के साथ ही यहां पर वाहनों की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है और जिस क्षेत्र में हादसा हुआ है उसे क्षेत्र में मड़ाई मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।