फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   two including three-year-old girl died after car collided with truck in balod

रफ्तार लील गई जिंदगी: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन साल की बच्ची और उसकी बड़ी मां की मौत, चार गंभीर

Thu, 22 Jun 2023 01:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

सभी लोग एक कार में सवार होकर गोविंदपुर गए थे। वहां से सभी लोग गुरुवार सुबह लौट रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 8 बजे उनकी तेज रफ्तार कार ग्राम मुजालगोंदी और मरकाटोला के बीच स़ड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घ़ुसी। 

विज्ञापन
two including three-year-old girl died after car collided with truck in balod
टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल की बच्ची और उसकी बड़ी मां शामिल हैं। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। कार में सवार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं। हादसा गुरुर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन

two including three-year-old girl died after car collided with truck in balod
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार। - फोटो : संवाद

गोविंदपुर से लौट रहा था कार सवार परिवार
जानकारी के मुताबिक, रायुपर के मोवा निवासी पंजाबी परिवार गुरुमुख सिंह, महिंदर पाल, हरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, तीन साल की बच्ची गुरलीन कौर और उसकी बड़ी मम्मी 32 वर्षीय कुलदीप कौर सभी लोग एक कार में सवार होकर गोविंदपुर गए थे। वहां से सभी लोग गुरुवार सुबह लौट रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 8 बजे उनकी तेज रफ्तार कार ग्राम मुजालगोंदी और मरकाटोला के बीच स़ड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घ़ुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two including three-year-old girl died after car collided with truck in balod
टक्कर के बाद कार सड़क के दूसरे किनारे तक पहुंच गई। - फोटो : संवाद

डीजल खत्म होने पर चालक ने सड़क किनारे खड़ा किया था ट्रक
आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के दौरान बच्ची गुरलीन कौर और उसकी बड़ी मां कुलदीप कौर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोगों गुरुमुख सिंह, महिंदर पाल, हरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि डीजल खत्म होने के कारण चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed