{"_id":"669a99ea1d0123a5990c0836","slug":"two-farmers-died-due-to-lightning-in-balod-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: बालोद में दो किसानों की मौत, मोबाइल में हुआ धमाका; दोनों के शव पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: बालोद में दो किसानों की मौत, मोबाइल में हुआ धमाका; दोनों के शव पहुंचे अस्पताल
Fri, 19 Jul 2024 10:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बालोद में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया है। जहां दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। शाम से ही जिले में भारी वर्षा हो रही है। गरज चमक भी देखने को मिल रही है। आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दोनों किसान बताए जा रहे हैं। आषाढ़ माह के विदाई के समय खतरनाक बारिश ने दस्तक दी है। शाम से ही पूरे जिले भर में बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं रात तक क्षेत्र में बारिश हो रही है। आपको बता दें जब किसान के ऊपर बिजली गिरी तो उसका मोबाइल भी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने का पहला मामला सेमरकोना गांव से है। जहां पीपल पेड़ के नीचे बैठा सुकलाल पिता कवल सिंह उम्र 45 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक किसान था। बारिश हुई तो वह पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। जहां आकाशीय बिजली ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मामला लिमोरा गांव की है। जहां कृषक धरमु साहू का खेत में काम कर रहा था। वह घर को जाने ही वाला था। लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से कृषक धरमू की मौत हो गई। आपको बता दें दोनों ही मामले बालोद थाना के क्षेत्र के हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दोनों शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। देर शाम होने की वजह से आगे की कार्रवाई कल की जाएगी।