फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two daughters-in-law sit on a dharna outside their sasural in Balod

Balod: पति तहसीलदार, ससुर मत्स्य विभाग का सहायक संचालक और घर की दो बहुएं बैठी दहलीज पर; पढ़ें क्या है मामला

Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
सार

बालोद जिले में दो बहुएं अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी हैं। उन्होंने घर के अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। जो दो बहुएं घर के बाहर बैठी हैं और उसमें से बड़ी बहु का पति दंतेवाड़ा में तहसीलदार है और ससुर मत्स्यपालन विभाग में सहायक संचालक हैं। गांव में लोग बहुओं के समर्थन में साथ बैठे हैं।

विज्ञापन
Two daughters-in-law sit on a dharna outside their sasural in Balod
धरने पर बैठीं रेनू और वंदना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला में दो दिनों से एक परिवार की दो बहुएं अपने ससुराल की दहलीज पर भूखे प्यासे अंदर जाने के लिए तरस रही हैं। लोग बिस्किट और जूस लेकर उन्हें समझा रहे हैं लेकिन घर के अंदर सास-ससुर दरवाजा बंद कर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि जो दो बहुएं घर के बाहर बैठी हैं और उसमें से बड़ी बहु का पति दंतेवाड़ा में तहसीलदार है और ससुर मत्स्यपालन विभाग में सहायक संचालक हैं। गांव में लोग बहुओं के समर्थन में साथ बैठे हैं। वहीं, आधी रात पुलिस तो आई लेकिन खाली हाथ वापिस लौट गई।
विज्ञापन


गुप्ता परिवार की बड़ी बहु रेनू गुप्ता ने बताया कि उनके पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा में तहसीलदार हैं और उनके ससुर सतीश चंद्र गुप्ता सहायक संचालक मत्स्यपालन विभाग हैं। सास-ससुर उन्हें घर के अंदर आने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दरवाजा बंद किया हुआ है। दिनभर धूप में बिना कुछ खाए हम देवरानी जेठानी बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2022 को रीति रिवाज सब की सहमति से उनका विवाह हुआ था। प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहु वंदना गुप्ता ने बताया कि मेरे पति रोहित गुप्ता को मेरे सास ससुर ने छुपा दिया है और हमें घर में आने नहीं दे रहे। प्रशासन में अधिकारी होने का इन्हें बहुत घमंड है और ये इसका पूरा दुरुपयोग करते हैं। वंदना ने भी बताया कि उनका अबॉर्शन कराया गया है, दोनों बहु रेनू और वंदना ने बताया कि पुलिस भी पूरे मामले में कुछ नहीं कर रही है। 


यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेनू का कहना है कि उनके पिता ने काफी दहेज दिया है। हम यहीं शादी करके आए हैं और यहीं रहेंगे। बता दें कि बुधवार देर रात तक ग्रामीण वहां डटे हुए हैं। पुलिस आई और आकर चली गई लेकिन इन दो बहुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed