फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two communities held a joint conference Union Minister Sahu constructed buildings of both communities in Balod

Balod: दो समाजों ने संयुक्त रूप से किया सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री साहू ने दोनों समाज के भवनों का किया निर्माण

Sun, 13 Apr 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू आज बालोद जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने गुरूर नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साहू समाज के भवन एवं गोंडवाना आदिवासी समाज के भवन का लोकार्पण किया

विज्ञापन
Two communities held a joint conference Union Minister Sahu constructed buildings of both communities in Balod
दो समाजों ने संयुक्त रूप से किया सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू आज बालोद जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने गुरूर नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साहू समाज के भवन एवं गोंडवाना आदिवासी समाज के भवन का लोकार्पण किया जिसके बाद वे हाइ स्कूल मैदान में साहू समाज एवं आदिवासी समाज के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए यह पहला अवसर था जब प्रदेश के दो बहुसंख्यक समाज के एकजुटता की मिशाल पेश करते हुए इस तरह का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ये एक अनोखा अवसर है जब दोनों समाज ने मिलकर इस तरह कदम उठाया है और ऐसा होना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि आदिवासी समाज वो समाज है जो अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है उन्होंने कहा कि यहां पर आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करता है इससे बड़ा और क्या हो सकता है वहीं साहू समाज का भी गौरव शाली इतिहास रहा है और यहां पर इन दोनों समाज ने वो एकता की मिशाल पेश की है जो मुझे हमेशा याद रहेगा, मैं बहुत से आयोजन में जाता हूं लेकिन ये आयोजन में आकर मुझे अच्छा लगा है, समाज को हमे आगे बढ़ाना है तो शिक्षा से जोड़ना होगा और समाज में बढ़ते धर्मांतरण को रोकना है तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन


समाज प्रमुखों ने रखी अपनी मांग
साहू समाज के तहसील अध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि ये एक ऐसा मंच हैं जहां से गंभीर विषय समाज के तरफ से सामने आ रहे हैं उन्होंने कहा अवैध धर्मांतरण आज एक बड़ी समस्या बन चुकी है इसके लिए कठोर कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तहसील साहू संघ को दानवीर भामाशाह छात्रावास बनाने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की और अपने कई बातों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी समाज के अध्यक्ष उत्तरा मरकाम ने कहा कि बहुत अच्छी पहल है जहां दो समाज एक मंच पर आए हैं उन्होंने कहा कि ये अवसर है सामाजिक एकता और समरसता का उन्होंने मंत्री साहू से 75 लाख रुपए समाज के व्यावसायिक काम्प्लेक्स की मांग की वहीं अन्य बहुत सी मांगों को प्रमुखता से रखा गया उन्होंने कहा कि बालोद जिले के कर्रेझर में आदिवासियों की जमीन को अवैध रूप से खरीदी बिक्री किया गया है उस मामले का निराकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed