{"_id":"6635aea189419c23c103083a","slug":"two-bears-attacked-a-young-man-who-went-to-pluck-tendu-leaves-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: दो भालुओं ने तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: दो भालुओं ने तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sat, 04 May 2024 09:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 May 2024 09:12 AM IST
सार
युवक का शरीर खून से लथपथ हो चुका है और भालू के पंजे के कारण उसकी आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर एक साथ दो भालुओं ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आपातकालीन वाहन से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कांडे का है। घायल युवक का नाम महेंद्र नेताम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महेंद्र नेम तेंदू पत्ता तोड़ने गांव के पास जंगलों में गया था। जहां पर दो जंगली भालू ने उसे पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल में घायल महेंद्र नेम का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस सहित वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि युवक का शरीर खून से लथपथ हो चुका है और भालू के पंजे के कारण उसकी आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन