फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   'The Kerala Story' movie will be shown free to 300 mothers daughters tomorrow in Balod

CG में 'द केरल स्टोरी' कल फ्री: मातृ शक्ति सुरक्षा मंच 300 मां-बेटियों को दिखाएगा मूवी, कहा- सच जानना जरूरी

Tue, 09 May 2023 04:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 09 May 2023 04:23 PM IST
सार

मंच की ओर से 10 मई को दोपहर के 3 बजे का शो मां और बेटियों के लिए आरक्षित किया गया है। मंच के सदस्यों ने बताया कि एंट्री पास के लिए अन्नपूर्णा पैलेस, न्यू बस स्टैंड बालोद में संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
'The Kerala Story' movie will be shown free to 300 mothers daughters tomorrow in Balod
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ 10 मई यानि बुधवार को मूवी 'द केरल स्टोरी' को निशुल्क शो दिखाया जाएगा। बालोद के मातृ शक्ति सुरक्षा मंच की ओर से 300 मां-बेटियों के लिए टिकट की व्यवस्था की जा रही है। इसके टिकट के लिए मंच के सदस्य आपस में चंदा एकत्र कर रहे हैं। मंच का कहना है कि, मां और बेटी परस्पर सबसे अच्छी सहेलियां होती हैं। इसी भावना को आधार मानकर उन्हें सावधान व जाग्रत करने के लिए यह मूवी दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मूवी सच पर आधारित है और बेटियों का इसे जानना जरूरी है। 

विज्ञापन


शहर में मूवी ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मंच की ओर से 10 मई को दोपहर के 3 बजे का शो मां और बेटियों के लिए आरक्षित किया गया है। मंच के सदस्यों ने बताया कि एंट्री पास के लिए अन्नपूर्णा पैलेस, न्यू बस स्टैंड बालोद में संपर्क किया जा सकता है। उनका कहना है कि यह फिल्म सच पर आधारित है। इसका मकसद यह दिखाना है कि किस तरह लड़कियों को बरगलाया जाता है और फिर उनका धर्मांतरण किया जाता है। 
विज्ञापन


फ़िल्म टैक्स फ्री हो
हिन्दू संगठनों का कहना है कि 'द केरल स्टोरी' फ़िल्म जनता से जुड़ा हुआ एक सामाजिक मुद्दा है। जिस प्रकार से केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने का प्रयास कर वहां पर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया। लव जिहाद के माध्यम से वहां पर एक इंटरनेशनल साजिश के तहत उसे अमलीजामा पहनाया गया है। छत्तीसगढ़ में भी लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए अब प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए। जिससे इस फिल्म को देखकर लोग यह समझ सके कि किस प्रकार से उनके साथ एक साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed