फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Tameshwari commits suicide on Teej in balod

तीज पर महिला ने की आत्महत्या: मायके आई तामेश्वरी ने रखा था उपवास, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Wed, 20 Sep 2023 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 04:33 PM IST
सार

यह मृतका का पहला तीज था जो हरेली त्यौहार के बाद तीज मनाने अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को तीज का उपवास रखकर सोमवार की रात ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Tameshwari commits suicide on Teej in balod
तीज पर महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के तुमड़ीसुर गांव में एक नवविवाहिता महिला ने अपने घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल महिला तीज मनाने ससुराल से मायके आई थी लेकिन मयार में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों और घर वालों की सूचना के बाद डौंडी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


अप्रैल में हुई थी शादी 

आपको बता दें कि मृतका तामेश्वरी उम्र 22 वर्ष का विवाह अप्रैल माह में ग्राम चोरियां थाना दुधावा जिला कांकेर के पर्वत सोरी से हुआ था। यह मृतका का पहला तीज था जो हरेली त्यौहार के बाद तीज मनाने अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को तीज का उपवास रखकर सोमवार की रात ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह घर वालों को घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि महिला नव विवाहित थी और मामले को गंभीरता से लिया गया है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए तहसीलदार को भी बुलाया गया था उनके समक्ष सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। मामले में फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता नव विवाहिता के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed